फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 50 किलो भार वर्ग में कुल्लू के तरुण और रामपुर के पीयूष ने मारी बाजी

विज्ञापन
रामपुर कॉलेज में आयोजित बॉ​​क्सींग  प्रतियोगिता में जीत के लिए दमखम दिखाते बॉक्सर
विज्ञापन
रामपुर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरू, विभिन्न जिले से पहुंचे बॉक्सर दिखा रहे दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर और प्रशासन की ओर से पीजी कॉलेज रामुपर में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिले से पहुंचे बॉक्सर भाग ले रहे हैं। वीरवार को जिला परिषद सदस्य त्रिलोक भलूनी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्हाेंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया, अधिवक्ता डीडी कश्यप और जाॅनी कायथ विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में दूर-दूर से पहुंचे बॉक्सर अपना दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्हाेंने युवा बॉक्सरों को शुभकामनाएं दीं और खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुल्लू के तरुण चौहान ने मंडी के शिवम नेगी को हराया। 46 किलोभार वर्ग में रामपुर के पीयूष ठाकुर ने किन्नौर के अमन को मात दी। इसके अलावा 48 किलो भार वर्ग में अमन भंडारी ने रोहन ठाकुर को हराया। निशांत ठाकुर ने हर्ष नेगी को शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। 50 किलो भार वर्ग वरुण ठाकुर ने निखिल शर्मा को हराया। प्रतियोगिता के बेस्ट बॉक्सर को 2500 रुपये नकद राशि, वहीं विजेता बॉक्सर को स्वर्ण पदक और तीन हजार, उपविजेता को रजत पदक और 2000 हजार की राशि से नवाजा जाएगा। कांस्य पदक विजेता को एक हजार की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर अशोक मेहता, दिग्विजय सिंह, जय सिंह और विवेक गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।

रामपुर कॉलेज में आयोजित बॉक्सींग  प्रतियोगिता में जीत के लिए दमखम दिखाते बॉक्सर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें