वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर अयोध्या नाथ मंदिर में टेका माथा
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के अयोध्या नाथ में सोमवार को वसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर भंडारा लगा। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन भीमाकाली मंदिर न्यास ने किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मुख्य बाजार, विभिन्न कार्यालय के कर्मचारी, स्कूली बच्चे और आसपास के लोगों ने अयोध्या नाथ मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।