फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लूहरी में शराब की 288 बोतलें बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। लूहरी में पुलिस ने एक वाहन से शराब की 288 बोतलें बरामद की हैं। लूहरी पुलिस चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि एक वाहन में अवैध रूप से शराब लूहरी लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लूहरी चौक पर नाकाबंदी की। वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली, तो शराब की बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने शराब की बोतलों समेत वाहन को कब्जे में ले लिया। इस मामले में आरोपी मंडी के करसोग, महोग गांव निवासी घनश्याम के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ है। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें