फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बोलेरो कैंपर ने ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ चौक पर हादसा, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के मुख्यालय रिकांगपिओ में यातायात ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल को बोलेरो कैंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला कांस्टेबल दूर जा गिरी। रिकांगपिओ चौक पर यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला कांस्टेबल चौक की तरफ जाती है। इसी बीच एक बोलेरो कैंपर टक्कर मार देती है। आसपास मौजूद लोग कांस्टेबल की मदद को आगे आते हैं। लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। घायल कांस्टेबल की पहचान प्रिया नेगी निवासी कल्पा के रूप में हुई है। मामला शुक्रवार का है। दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें