फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौरा–छोटा कंबा संपर्क मार्ग पर बोलरो कैंपर खाई में गिरी, दो घायल

विज्ञापन
चौरा–छोटा कंबा संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बोलरो कैंपर। संवाद
विज्ञापन
घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर) ।
किन्नौर के चौरा-छोटा कंबा संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ। गाड़ी करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों और पुलिस कर्मियों ने घायलों को सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान वाहन चालक किन्नौर जिला के तहसील निचार के छोटा कंबा गांव निवासी टिका राम और निचार तहसील की ही घरशु गांव निवासी निकिता के रूप में हुई है। जिला प्रशासन ने दोनों घायलों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें