फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धन संग्रह को लेकर बीएमएस नेरवा की बैठक आयोजित

विज्ञापन
भारतीय मज़दूर संघ चौपाल मंडल की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी व सदस्य
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू)। भारतीय मजदूर संघ चौपाल मंडल कार्यकारिणी की एक बैठक विश्राम गृह नेरवा में मंडल के अध्यक्ष राय सिंह हिमटा की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर भामसं के जिला अध्यक्ष हेत राम शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर जलशक्ति नेरवा के इकाई अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह, सचिव कुंदन सिंह, आंगनबाड़ी अध्यक्ष ऊषा राठौर, सचिव प्रीटी, मिड-डे मील अध्यक्ष दिला राम शर्मा, सचिव संतोषी ने अपने-अपने विभागों के कर्मचारियों की समस्याएं संगठन के समक्ष रखीं। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के बाद मंडल के अध्यक्ष राय सिंह हिमटा ने संघ के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों से संगठन के लिए धन संग्रह करने का आग्रह किया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष हेत राम शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चार माह से वेतन नहीं मिला है, जिसे लेकर सरकार से मांग की गई है कि आंगनबाड़ी एवं मिड-डे मील वर्कर्स को हर माह समय पर वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए । ्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें