फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नाटी डाल महिलाओं और विद्यार्थियों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग

विज्ञापन
नित्थर में खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए। संवा
विज्ञापन
बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू) l उपतहसील नित्थर में 12 भादो मेले के उपलक्ष्य पर बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर महिला मंडल की महिलाओं और विद्यार्थियों ने नाटी डाकर हिमाचली लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। लोक नृत्य में उपतहसील नित्थर के वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नित्थर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर सरस्वती विद्या मंदिर नित्थर, माध्यमिक विद्यालय आनस, दुराह महिला मंडल और केउरी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार और देहरा पंचायत की प्रधान अनीता ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। क्लब के प्रधान मनजीत ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलकूद जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान रस्साकशी, वॉलीबॉल और कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर देहरा पंचायत के उपप्रधान ओम प्रकाश, नित्थर पंचायत के उपप्रधान कुकु ठाकुर और बीडीसी सदस्य निथर-देहरा सुरेंद्र पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें