आनी (कुल्लू)। शहीदों का सम्मान, रक्तदान अभियान के तहत 17 अप्रैल को युवा कार्यक्रम आयोजन समिति लूहरी की ओर से लूहरी बाजार में पहली बार रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। समिति के संयोजक कपिल गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में आईजीएमसी शिमला के ब्लड बैंक की विशेषज्ञ टीम अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं और आम जन से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।