फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सीमा महाविद्यालय में शिविर में 30 छात्रों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में शनिवार को समाजशास्त्र विभाग और डोडरा-क्वार छात्र कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में महाविद्यालय के 30 विद्यार्थियों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने रिबन काटकर किया। समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य प्रो. भरत खेपान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस दौरान डॉ. मनोज रंजन ने विद्यार्थियों को रक्तदान से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने रक्तदान को लेकर समाज में प्रचलित भ्रांतियों को दूर करने और लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। शिविर में श्री संदीप झामटा ने रक्तदान प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें