आनी (कुल्लू)। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए सिराज क्रिकेट कप आयोजकों ने बुधवार को आनी में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में कुल 107 रक्तदाताओं ने पंजीकरण करवाया। 96 यूनिट रक्त एकत्र कर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला भेजा गया। आईजीएमसी शिमला से आए डॉक्टर सुधीर और सेवानिवृत्त राम सिंह ठाकुर सहित पूरी टीम ने शिविर में अहम भूमिका निभाई। सिराज क्रिकेट कप के संयोजक विपिन ठाकुर ने बताया कि अब तक कुल 1000 यूनिट से अधिक रक्त आईजीएमसी शिमला भेजा जा चुका है। विपिन ठाकुर ने रक्तदाताओं, डॉक्टरों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।