रामपुर बुशहर। आर्यवर्त शिक्षण संस्थान और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से रामपुर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में संस्थान के प्रबंध निदेशक कौल सिंह नेगी और आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रबंधक ललित मोहन भारती बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। 30 युवाओं ने अंगदान करने की इच्छा व्यक्त की। कौल नेगी ने कहा कि सर्दियों में अस्पताल में मरीजों को रक्तदान की भारी कमी से जूझना पड़ता है। मरीजों को रक्तदान की आपूर्ति नहीं हो पाती है और तीमारदारों को रक्त के लिए भटकना पड़ता है। समस्या को देखते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आर्यवर्त संस्थान के अध्यक्ष पीयूष पार्थी, तिलक राज, पीयूष सहित अन्य मौजूद रहे।