फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में 50 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी में शनिवार को 8वां रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर शहीद पवन कुमार धंगल की याद में लगाया गया। लोगों और आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के जवानों से रक्तदान किया। शिविर में 50 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी की ब्लड बैंक की टीम ने सेवाएं दीं। रक्त को जरूरतमंदों के लिए खनेरी अस्पताल भेजा गया। शिविर के संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि ज्यूरी में शहीद पवन धंगल की याद में 8वां रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर सुनील गुप्ता, अरविंद सूद, रूपेश्वर सिंह, अरुण शर्मा, चंद्र, हरीश, अजय और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें