रामपुर बुशहर। प्रदेश बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत नेगी के 67वें जन्मदिन पर शुक्रवार को महात्मा गांधी अस्पताल खनेरी में रक्तदान शिविर लगाया गया। प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रताप नेगी की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। शिविर में 15 यूनिट रक्तदान किया गया। प्रदेश सचिव ने मंत्री की लंबी आयु की कामना की। कहा कि सेवादल भविष्य में भी इस तरह के समाज सेवा के कार्य करते रहेगा। इस मौके पर जीवन ज्योति, यामानंद, मस्तान नेगी, चरण नेगी अरविंद, शेर सिंह खाची, संजू शर्मा, जितेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे। संवाद