नित्थर (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह नित्थर में बुधवार को जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 74 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदान शिविर में नित्थर उप तहसील के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। नित्थर और देहरा पंचायत के लोगों ने भी रक्तदान किया। जिज्ञासा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप रंगून ने कहा कि मातृ शक्ति और युवाओं का योगदान जिज्ञासा फाउंडेशन के लिए मिलता है। इस बार के रक्तदान शिविर में भी मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने सभी लोगों का आभार जताया।