फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में रक्तदान शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्यूरी में 28 फरवरी को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 10.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक चलेगा। महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी की टीम रक्तदान शिविर में भाग लेगी। रक्तदान शिविर के संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि शहीद पवन धंगल की याद में 8वां रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। शिविर को सफल बनाने के लिए पूरी टीम प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपका एक छोटा सा प्रयास किसी को नया जीवन दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें