फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में रक्तदान शिविर आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जागृति नव युवक मंडल झाकड़ी की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शुक्रवार को क्लब के अध्यक्ष आनंद कौशल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में रक्तदान शिविर की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में ज्यादा से ज्यादा रक्तदाताओं को सूचित करने पर बल दिया गया। युवक मंडल के सचिव इंद्रजीत कौशल ने बताया शनिवार को झाकड़ी पंचायत के परिसर में रक्तदान शिविर लगेगा। महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी से रक्तदान बैंक प्रभारी चिकित्सक की टीम शिविर में पहुंचेगी। रक्त एकत्रित कर अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को दिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की रक्तदान शिविर में अधिक संख्या में आकर रक्तदान करें और किसी मरीज की जिंदगी बचाने का पुण्य करें। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेश कौशल और कोषाध्यक्ष रोहित कौशल सहित युवक मंडल के कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें