चौपाल (रोहड़ू)। तहसील परिसर चौपाल में डिग्री कॉलेज चौपाल के सहयोग से एचडीएफसी बैंक ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने किया। शिविर में 92 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान में महिलाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा बैंक के अधिकारी, कर्मचारी सहित कई स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया है। बैंक प्रबंधक राजीव सुमन ने कहा कि एचडीएफसी बैंक लोगों को वित्तीय सहायता के अलावा पौधरोपण, रक्तदान सहित अन्य कई सामाजिक उत्थान के कार्य भी करता है। संवाद