रामपुर बुशहर।
सत्यनारायण मंदिर परिसर रामपुर में वीरवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन डीजे नेशन संस्थान रामपुर ने किया। शिविर में 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। संस्थान के सचिव तनु जोशी ने कहा कि यह संस्था का साल का दूसरा रक्तदान शिविर है। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर डिंपल, अंकिता, सुनील, शेर सिंह, युवराज, अमित, भूमिका, कृष्णा, निखिल, अभय और सुरेशा सहित अन्य उपस्थित रहे।