फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में रक्तदान शिविर में जुटाया 20 यूनिट रक्त

विज्ञापन
रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर श्रद्धांजली देते कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने दिवंगत वीरभद्र सिंह की जयंती पर पदम पैलेस रामपुर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर विधायक नंदलाल विशेष रूप से मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और पदम पैलेस में लंगर का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर महासचिव राजीव ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान मेहता, अनुराधा सफेल, हुकुम चंद, त्रिलोक भलूनी, अनिरुद्ध बिष्ट, राजेश लारजू, पंकज बराड़, मोंटी गोयल, संजय मेहता और मुकेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

रामपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर श्रद्धांजली देते कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें