रामपुर बुशहर। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर से कुलवीर खूंद पर प्रदेश भाजपा ने विश्वास जताया है। ननखड़ी से संबंध रखने वाले कुलवीर खूंद भाजपा के कई अहम पदों पर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुलवीर खूंद के नेतृत्व में भाजपा रामपुर ने बेहतरीन कार्य किया था। कुलवीर खूंद पर एक बार फिर से प्रदेश भाजपा ने विश्वास जताया है। यह अधिसूचना भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने जारी की है। भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारियों ने एक बार फिर से मंडल अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।