फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में 30 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडक्रॉस अंतरराष्ट्रीय संस्था, आपदा की स्थिति में पीड़ितों की करती है मदद : तोमर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर में खंड स्तरीय विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रामपुर के लोक निर्माण विभाग पार्क चौधरी अड्डा में उपमंडल प्रशासन ने रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, ताकि जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करवाया जा सके। शिविर के आयोजन में रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर का पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस पर लोगों को रेडक्रॉस की महत्ता बताई। कहा कि आठ मई को पूरी दुनिया में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। यह दिन मानवता, करुणा और सेवा की भावना को समर्पित है। रेडक्रॉस एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो आपदा, युद्ध, महामारी या किसी भी प्रकार की संकट की स्थिति में पीड़ितों की मदद करती है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य रेडक्रॉस संस्था और इसके कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देना है। इस मौके पर एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक रविंद्र कुमार, रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर के सदस्य और रेडक्रॉस संस्था के सदस्यों सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें