फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में 24 स्कूलों के 511 खिलाड़ी खेलकूद में दिखा रहे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के झाकड़ी में शिक्षा खंड सराहन की अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खेलकूद स्पर्धा शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में 24 स्कूलों के करीब 511 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता में जिला परिषद अध्यक्षा शिमला चंद्रप्रभा नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। मुख्यातिथि ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चों ने मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। मार्च पास्ट में झाकड़ी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर ज्यूरी स्कूल रहा। मुख्यातिथि ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी बहुत महत्व है। पढ़ाई के साथ साथ खेलों से आज छात्र और छात्राओं ने कई मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें