नोगली में आयोजित होने वाली मेगा मॉक को लेकर विभिनन विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा करते तह
खंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लिया निर्णय, आपदा प्रबंधन की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर । मानसून में आपदा से निपटने और पुख्ता इंतजाम करने के लिए आठवीं मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। मेगा मॉक एक्सरसाइज को लेकर बुधवार को रामपुर में खंड स्तरीय समन्वय समिति ने बैठक का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक एसडीएम एवं तहसीलदार रामपुर जय चंद ने की। बैठक में खंड स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज के आयोजन के बारे में चर्चा की गई और आपदा के प्रबंधनों की समीक्षा भी की गई। बैठक में निर्णय लिया कि आपदा से निपटने के लिए 14 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नोगली में मेगा मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। इस मेगा मॉक एक्सरसाइज का मुख्य उद्देश्य आपदा के प्रबंधों का समीक्षा करना है और कर्मचारियों को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सक्षम बनना है ताकि आपदा प्रबंधन के समय राहत और बचाव कार्य को सफलतापूर्वक किया जा सके। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि 14 जून के मेगा मॉक एक्सरसाइज को सफल बना सके और आपदा के इंतजाम को पुख्ता किया जा सके। इस अवसर पर बीएमओ रामपुर आरके नेगी, एएमओ रामपुर यशपाल राणा, प्रधानाचार्य पाठशाला नोगली पीगुप्ता, एसएचओ. रामपुर जयदेव सिंह और अग्निशमन रामपुर के अधिकारी उपस्थित रहे।