फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: समूह गान में वंदना की टीम और एकल वाद्य संगीत में मानवी रहीं प्रथम

विज्ञापन
कला उत्सव में समूह गान प्रस्तुत करती छात्राएं। संंवाद 
विज्ञापन
कन्या स्कूल रामपुर में खंड स्तरीय कला उत्सव का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शनिवार को खंड स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। उपप्रधानाचार्य पीपी दुल्टा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कला उत्सव में राजकीय उच्च विद्यालय पलजारा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचोली, सिग्मा स्कूल ऑफ साइंस, साईं विद्या पब्लिक स्कूल रामपुर, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल रामपुर समेत स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल गायन संगीत में भाविक राजा प्रथम और सरगम द्वितीय रहीं। समूह गान में वंदना की टीम प्रथम और रीपिका की टीम द्वितीय रही। एकल वाद्य संगीत में मानवी भारद्वाज प्रथम, समूह वाद्य संगीत में मिताली प्रथम रहीं। एकल नृत्य में मानवी प्रथम और किंजल द्वितीय रहीं। नृत्य समूह (क्षेत्रीय) शिरीन की टीम प्रथम और एंजल की टीम द्वितीय रही। कहानी पाठ में कृतिका और ऋतिका ने प्रथम व आंचल और गुंजन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दृश्य कला (3डी मूर्तिकला) में हर्षद प्रथम और वंशिका द्वितीय रहीं। दृश्य कला (2डी पेंटिंग/ड्राइंग) में अंजली प्रथम व एंजल द्वितीय रहीं। दृश्य कला (2डी और 3डी संयुक्त) में सलोनी और आयुषी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कला उत्सव का संचालन संयोजक एवं प्रवक्ता सुंदर सिंह टैगोर ने किया। मुख्यातिथि ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता रूप लाल मेहता, प्रवक्ता कृष्णा नेगी, प्रवक्ता मूल राज कपूर, प्रवक्ता निर्मला चौहान, प्रवक्ता उमा वर्मा, प्रवक्ता प्रियंका, प्रवक्ता सुमन चंदेल, प्रवक्ता विजय कड़ा, प्रवक्ता बबिता श्याम, कुसुम धीमान, सीता कैथ, डीएम अंजना कुमारी और सौरव उपस्थिति रहे।

कला उत्सव में समूह गान प्रस्तुत करती छात्राएं। संंवाद 

कला उत्सव में समूह गान प्रस्तुत करती छात्राएं। संंवाद 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें