फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने एकजुटता का पढ़ाया पाठ

विज्ञापन
ननखड़ी में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में पंचायती राज चुनावों को लेकर हुई चर्चा। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक बुधवार को ननखड़ी में हुई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने अध्यक्षता की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन हुआ और चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार की। बैठक में अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया और जोश भरा। बैठक में पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर चर्चा की गई और चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक में चुनावों को लेकर कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया। ब्लॉक कांग्रेस की नियुक्ति के बाद अध्यक्ष लाल चंद शर्मा पहली बार ननखड़ी पहुंचे और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की कमान मिलने के बाद लाल चंद शर्मा ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में दौरे करने शुरू कर दिए हैं। पूर्व पदाधिकारियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं से मिलकर समन्वय स्थापित कर कुनबा मजबूत करने में जुट गए हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा का कहना है कि पदभार ग्रहण करने के बाद रामपुर विधानसभा का दौरा शुरू कर दिया है। संगठन को मजबूती देने पर बल दिया जा रहा है। क्षेत्र के विकास कार्य और समस्याओं को लेकर चर्चा कर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, उनसे मुलाकात कर पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के पूर्व अध्यक्ष दर्शन दास ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष सतीश वर्मा, नवनियुक्त महासचिव राजीव ठाकुर, ननखड़ी जोन अध्यक्ष सुदेश कायथ, राजेश लारजू, वीरेंद्र भलूनी, विनोद चौहान, बिहारी सेवगी और चुन्नी लाल जिंटा सहित ननखड़ी ब्लॉक जोन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें