फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में जल्द बनेगी ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी

विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की वि​शेष बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य कां
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के कार्यकर्ताओं ने की चर्चा
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। प्रदेश कांग्रेस की ओर से सभी संगठनों को भंग करने के बाद पहली बार रामपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बैठक की। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह विशेष रूप से मौजूद रहीं। दो दिवसीय रामपुर दौरे पर पहुंची कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के सभी विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता और पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में आगामी समय में संगठन को ओर मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में नए सिरे से संगठन जल्द बनाया जाएगा, ताकि संगठन और मजबूती के साथ काम कर सकें। इस बैठक रामपुर उपमंडल के विभिन्न जोन से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को अवगत करवाया। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि इन समस्याओं और मांगों को लेकर जल्द प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि इन समस्याओं को जल्द पूरा किया जा सके।

ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की विशेष बैठक में मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और अन्य कां

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें