फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कैरम प्रतियोगिता में ब्लैक बॉयज रामपुर ने जमाया कब्जा

विज्ञापन
सरपारा में आयोजित कैरम प्रतियोगिता की विजेता टीम ब्लैक बॉयज रामपुर को सम्मानित करती आयोजक कमेटी
विज्ञापन
श्रीखंड कला केंद्र सरपारा की 54वीं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। श्रीखंड कला केंद्र सरपारा ने 54वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इंडोर गेम कैरम डबल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला ब्लैक बॉयज रामपुर और ब्लैक स्टार सरपारा के मध्य हुआ। इसमें ब्लैक बॉयज रामपुर की टीम विजेता रही। विजेता टीम में डीपी दुर्गा प्रसाद और देवेंद्र बोरिस नेगी शामिल रहे। ब्लैक स्टार सरपारा की टीम उपविजेता रही। टीम का प्रतिनिधित्व आकाश पालसरा और कैलाश जिष्टू ने किया। श्रीखंड कला केंद्र सरपारा 15/20 के अध्यक्ष मनजीत ने विजेता, उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें