फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजयुमो ने चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटखाई-नावर मंडल की ओर से टाहू-कथान्डी पंचायत के अंतर्गत अमर नगर वन क्ष
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा कोटखाई-नावर मंडल ने टाहू-कथान्डी पंचायत के अमर नगर वन क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष निशांत घाल्टा ने की। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। युवा मोर्चा के सदस्य सौरव नेक्टा, अक्षित चौहान, अमन घाल्टा, ऋतिक पुरटा और अनमोल राजटा ने भी पौधरोपण अभियान में सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता रविंद्र चौहान, संदीप गांगटा और राकेश जिंटा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें