फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में भाजपा को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड(कुल्लू)। भाजपा मंडल निरमंड ने दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर पंचायत समिति हॉल में सोमवार को शुरू हुआ। शिविर में पहले दिन कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया। इसमें कुल सात सत्र आयोजित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश सचिव एवं जिला सह प्रभारी प्रियंता शर्मा ने किया। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने प्रशिक्षण शिविर के दौरान संगठन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक ढांचे, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि निरमंड क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाई जाए और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें