फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कई सड़कें बंद और अस्पताल में पद रिक्त, दलाश में भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
दलाश में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक लोकेंद्र कुमार। स
विज्ञापन
रैली निकालकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश में भाजपा मंडल ने वीरवार को आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार की अगुवाई में प्रदेश सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया। दलाश बाजार में सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली और जमकर नारे लगाए। विधायक लोकेंद्र कुमार समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में रोष रैली निकाली। इसके बाद जनसभा आयोजित की। विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार दलाश क्षेत्र से सौतेला व्यवहार कर रही है। दलाश क्षेत्र में गुंगी-दलाश और बैहणा-कंडागई-दलाश दोनों प्रमुख सड़कें छह महीने से बंद पड़ी हैं। इसके कारण लोगों को बस सेवा नहीं मिल रही है। इन सड़कों पर बसें बंद होने के कारण ग्रामीण और स्कूल के बच्चे परेशान हैं। दलाश अस्पताल में चिकित्सक समेत कई पद रिक्त चल रहे हैं। अस्पताल का नया भवन भी बजट के अभाव में लटका हुआ है। वहीं, दलाश पॉलीटेक्निक संस्थान भी कांग्रेस सरकार में केवल फाइलों में ही घूम रहा है और इस संस्थान पर विभाग बार-बार आपत्ति लगा रहा है। आईटीआई दलाश का मुख्यमंत्री ने आधा-अधूरा उद्घाटन किया, जबकि आईटीआई में अभी तक बिजली का ट्रांसफार्मर भी नहीं लगा है। दुग्ध उत्पादकों को समय पर दूध की पेमेंट नहीं मिल पा रही है। वहीं, महिलाओं को तीन साल बाद भी हर माह 1500-1500 रुपये नहीं मिले हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार मात्र रिबन काटने तक ही सीमित रह गई। मुख्यमंत्री आज जो भी उद्घाटन कर रहे हैं, वो पूर्व की भाजपा सरकार के समय के बने हैं। उन्होंने कहा यह सरकार केवल संस्थानों को बंद करने वाली सरकार है, न कि नए संस्थान खोलने वाली। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आनी के सभी प्रमुख स्थानों पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। जनता को सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा। इस मौके पर दलाश भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्की वर्मा, भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष वेद ठाकुर, एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मोहन भारती, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील परमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू देवी, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा और उप प्रधान सोहनी राम राठी सहित अन्य उपस्थित रहे।

दलाश में भाजपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते विधायक लोकेंद्र कुमार। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें