फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने भावानगर में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

विज्ञापन
भावानगर में भाजपा का परिचय सम्मेलन में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन कार्यकर्ताओं से मिलते हुए।
विज्ञापन
भावानगर में भाजपा का परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। भारतीय जनता पार्टी की किन्नौर जिला इकाई ने वीरवार को भावानगर में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री सिद्धार्थन बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे और जिलेभर से आए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। सिद्धार्थन ने पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार रहने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सिद्धार्थन ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और पार्टी के विकास के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए प्रेरित किया। सम्मेलन में भाजपा नेता सूरत नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति समर्पित रहने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। इस सम्मेलन में किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिन्होंने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का प्रदर्शन किया। यह सम्मेलन आगामी चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने और उन्हें एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें