फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा कार्यकर्ताओं को पढ़ाया संगठन की मजबूती का पाठ

विज्ञापन
रोहड़ू में भाजपा मंडल की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू की बैठक मंडलाध्यक्ष विजय मेहता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा की पूर्व में प्रत्याशी रही शशि बाला विशेष रूप से मौजूद रहीं। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का पाठ पढ़ाया गया। मासिक बैठक में विशेष रूप से भाजपा मंडल रोहड़ू के पूर्व में उपाध्यक्ष रहे बनवारी लाल प्रेमी, कन्हैया लाल, राम लाल बरशेटका, कान्हा सिंह पुौजी को स्मृति चिह्न और शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। संगठन और पार्टी की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर पर हो रहें संगठनात्मक और पार्टी के कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के गृहक्षेत्र से तीन युवाओं सुनील कुमार, पवन होटा और मुकेश मूलटा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें