निरमंड (कुल्लू)। निरमंड में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय की सुविधा मिल गई है। विधायक लोकेंद्र कुमार ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि यह अवसर संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। निरमंड में भाजपा की जड़ों को और अधिक सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और संगठनात्मक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा, जिससे सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। उन्होंने भाजपा मंडल निरमंड और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।