फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: 26 अक्तूबर को नोगली में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता, जयराम ठाकुर करेंगे जनप्रतिनिधियों का सम्मान

विज्ञापन
देलठ में आयोजित भाजपा की बैठक को संबोधित करते हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी। स्रोत :
विज्ञापन
26 अक्तूबर को नोगली में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता, जयराम ठाकुर करेंगे जनप्रतिनिधियों का सम्मान
विज्ञापन

. रामपुर, ननखड़ी और सराहन मंडलों में बैठकों का दौर जारी, समारोह में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर/ननखड़ी। भाजपा रामपुर विधानसभा क्षेत्र की ओर से 26 अक्तूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच के पास नोगली स्थित डंपिंग यार्ड में जनप्रतिनिधि सम्मान एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने बताया कि जयराम ठाकुर के दौरे की तैयारियों के लिए रामपुर, ननखड़ी और सराहन मंडलों में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। विभिन्न ग्राम केंद्रों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर समारोह की रूपरेखा तैयार की जा रही है। शुक्रवार को भाजपा मंडल ननखड़ी के ग्राम केंद्र देलठ में बैठक की गई। बैठक में 26 अक्तूबर को नोगली में होने वाले समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान मंडल महामंत्री, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ त्रिदेव, मंडल एवं मोर्चों के पदाधिकारियों सहित पार्टी के वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कौल सिंह नेगी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। इसी जीत के सम्मान में यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति (बीडीसी) और जिला परिषद सदस्य सहित नगर परिषद के पार्षदों सहित सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। कौल सिंह नेगी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे 26 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे नोगली पहुंचकर समारोह में भाग लें और इसे सफल बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें