फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा के कार्यकर्ता आत्मा राम तेजटा हुए कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल होते समय रोहित ठाकुर के साथ  भाजपा कार्यकर्ता आत्मा राम तेजटा
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जय पीढ़ी पंचायत के निवासी आत्मा राम तेजटा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आत्मा राम तेजटा को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने आत्मा राम तेजटा को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा आदर और सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य मोती लाल सिथटा और जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें