फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू में शुक्रवार को सेना के शौर्य पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर लोक सभा सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, विधायक बलबीर वर्मा, जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा और शशिबाला मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्यू बस स्टैंड से रोहड़ू बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। लोगों ने भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि ऑपरेशन सिंदुर की विजय गाथा को नमन करते हुए वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन कर रही है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जवाबी कार्रवाई की गई है, जिससे हिंदुस्तान के हर नागरिक का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें