फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निरमंड में 12 को भाजपा का विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। भाजपा मंडल निरमंड के कार्यकर्ता सोमवार को क्षेत्र की समस्याओं और प्रदेश सरकार की जनविरोध नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा मंडल निरमंड के अध्यक्ष नरोतम ठाकुर ने बताया कि निरमंड उपमंडल की खस्ताहाल सड़कों, चरमराई स्वास्थ्य सुविधाओं, विभागों, स्कूलों में रिक्त पदों को लेकर सोमवार को निरमंड मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में निरमंड उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सोमवार को निरमंड पहुंचकर प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें