फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बुशहर: संस्थानों को बंद करने के विरोध में भाजपा ने ज्यूरी से शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर विधानसभा में बंद किए नौ संस्थानों को बहाल करने की मांग को लेकर भाजपा ने ज्यूरी से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। पहले ही दिन करीब एक हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को अपना समर्थन दिया है। ज्यूरी में मौजूदा सरकार ने उपतहसील का दर्जा छीनकर कार्यालय में ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को भाजपा के प्रत्याशी रहे कौल नेगी, मंडल अध्यक्ष कुलवीर खुंद ने हस्ताक्षर अभियान का आगाज किया। कौल सिंह नेगी ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने जहां पूरे प्रदेश में 619 कार्यालयों और संस्थानों को बंद कर दिया है। वहीं रामपुर विधानसभा में भी नौ संस्थानों पर ताला लगा दिया है। इससे ग्रामीणों को घरद्वार मुहैया करवाई गई सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। पूर्व भाजपा सरकार ने नौ कार्यालय और संस्थान आम लोगों के हितों को देखते हुए खोले थे। इसमें ननखड़ी में लोक निर्माण विभाग का डिविजन खोलने की मांग वर्षों से चली आ रही है। इसे पूरा कर ननखड़ी की 18 पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत दी गई थी। वहीं, थैली चकटी और ज्यूरी में उपतहसील खोलकर राजस्व संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों को घरद्वार पर सुविधा देने का काम भाजपा ने किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही बिना तथ्यों को जांचं सभी कार्यालयों को बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा शिंगला में संस्कृत कॉलेज खोलकर यहां के ब्राह्मण बाहुल क्षेत्र के युवाओं को घरद्वार पर आचार्य की पढ़ाई करने की सुविधा प्रदान की गई थी। इसके अलावा पशु चिकित्सालय डंसा, विद्युत उपमंडल निरथ कार्यालय नियमानुसार कैबिनेट मंजूरी और उचित वित्तीय प्रावधान के उपरांत खोले गए थे। इसे बंद करना तर्कसंगत नहीं है। इस मौके पर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गोपाल बंसल, पंचायत समिति उपाध्यक्ष रुपेशवर, सुबेर चंद, बृजलाल, यशपाल पालसरा, किशोर परमार, अनिता लक्टू, बिशना भंडारी, विजय शर्मा और देवराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें