रामपुर बुशहर। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा संगठनात्मक पदाधिकारियों में फेरबदल कर रही है। भाजपा मंडल रामपुर की महिला मोर्चा की कार्यकारिणी में बिशना भंडारी पर संगठन ने फिर से विश्वास जताया है। बिशना भंडारी को दूसरी बार महिला मोर्चा रामपुर की अध्यक्ष बनाया गया है। बिशना भंडारी ग्राम पंचायत झाकड़ी से दो बार पंचायत समिति सदस्य रह चुकी हैं और वर्तमान में महिला मोर्चा अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं। भाजपा महिला मोर्चा जिला महासू के अध्यक्ष आशा खाची ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद बिशना भंडारी को मंडल रामपुर में यह जिम्मेदारी सौंपी है। अध्यक्ष पद की फिर से कमान सौंपने पर बिशना भंडारी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष रश्मिधर सूद, हिमाचल महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गोरी, उपाध्यक्ष एवं जिला महासू की पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता वर्मा, जिला महासू अध्यक्ष अरुण फालटा, जिला महासू महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा खाची, भाजपा नेता कौल सिंह नेगी, रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर खूंद, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश चौहान, भाजपा मंडल रामपुर के समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगी।