फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की रैली अधिकारियों पर भड़ास निकालने का बना मंच : राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। एनएसयूआई इकाई कुल्लू के जिला उपाध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि आनी में भाजपा की रैली जन समस्याओं के समाधान के बजाय अधिकारियों पर भड़ास निकालने का मंच बनकर रह गई। राहुल ठाकुर ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के टेंडर हो चुके हैं और कई स्थानों पर आधा कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही सभी क्षेत्रों में बस सेवाएं बहाल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जहां तक सड़कें सुचारु हैं, वहां तक बसें चल रही हैं। दत्तनगर मिल्क प्लांट के अंतर्गत सभी सोसायटियों को दूध की फैट गुणवत्ता के आधार पर 40 रुपये से अधिक दाम दिए जा रहे हैं और किसी को भी 40 रुपये से कम भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने पुलिस, टीजीटी, पीजीटी, जेबीटी और पटवारी की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जबकि भाजपा शासन में पेपर लीक कर युवाओं के साथ धोखा हुआ। उन्होंने राजीव गांधी स्टार्टअप योजना और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से आनी महाविद्यालय में प्राध्यापकों की नियुक्ति को भी ऐतिहासिक कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें