फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नोगली में भाजपा की संगठनात्मक बैठक

विज्ञापन
नोगली में भाजपा की संगठनात्मक बैठक में मौजूद पदा​धिकारी। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नोगली में भाजपा विस्तारकों की संगठनात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता मंडी संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा ने की। बैठक में आगामी विस्तारक कार्ययोजना और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान बूथ सत्यापन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा, रामपुर के भाजपा नेता कौल सिंह नेगी और भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बूथ सत्यापन के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए निर्धारित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें