फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी केवल कर प्रणाली नहीं, आर्थिक विकास की नई धारा : शर्मा

विज्ञापन
रामपुर में आयोजित न्यू जनरेशन और जीएसटी सम्मेलन में मौजूद भाजपा के कार्यकर्ता। संवादरामपुर में
विज्ञापन
रामपुर में भाजपा ने न्यू जनरेशन और जीएसटी सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। सत्य नारायण मंदिर रामपुर में न्यू जनरेशन और जीएसटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार न्यू जनरेशन के युवा उद्यमियों और स्टार्टअप जगत के लिए जीएसटी नई संभावनाएं लेकर आया है। मुख्य अतिथि बिहारी शर्मा ने कहा कि जीएसटी केवल कर प्रणाली नहीं, बल्कि आर्थिक विकास की नई धारा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस प्रणाली को सही रूप से समझें और पारदर्शी व्यापार की दिशा में इसका लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कर संग्रहण को आसान बनाना, कराधान में पारदर्शिता लाना और डिजिटल युग में अर्थव्यवस्था को गति देना है।बिहारी शर्मा ने कहा कि जीएसटी के चलते आज व्यवसाय जगत में एकरूपता आई है। राज्य की कर जटिलताओं से मुक्ति मिली है। उनका कहना था कि आज की यह कर व्यवस्था युवा पीढ़ी को न केवल व्यापार में सहजता दे रही है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल नेगी भी उपस्थित रहे और अपने विचार रखे। नेगी ने कहा कि यह सिर्फ टैक्स या कर व्यवस्था की चर्चा भर नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के आर्थिक भविष्य, व्यापार में पारदर्शिता और राष्ट्र की प्रगति की राह को सशक्त बनाने का एक संगम है। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने भी नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी पर अपने विचार रखे। इस मौके पर सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन, कुलबीर खूंद, हेमराज कश्यप, चेतन पाकला, बिना नेगी, नैना देवी, प्रमिला मेहता, रीना ठाकुर, अनिल चौहान, नीना शर्मा, केडी कश्मीरी, केवल राम, मंगल दास और राम मूर्ति चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें