फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा मंडल ठियोग ने सभी बूथों पर सुना मन की बात कार्यक्रम

विज्ञापन
ठियोग में खेत के बीच महिलाएं प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मन की बात को सुनते हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर)। भाजपा मंडल ठियोग के सभी 48 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। मंडल के महामंत्री राम कृष्ण मदराडी ने बताया कि लोगों में इस कार्यक्रम को सुनने का खास उत्साह था और उन्होंने अपने बूथ गजेड़ी में इसे सुना। मंडल के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने बूथों पर इस कार्यक्रम को सुना। इसमें अध्यक्ष दुनी चंद कश्यप ने ठियोग में, मंडल उपाध्यक्ष कुमारी परवीना ने अलोटी में, रमेश हेटा ने गुल्लो में, रमेश खाची ने जनौटी, ओम प्रकाश ने नाहौल, सचिव विनोद ने तुनडा खरयाना, हीरा नंद ने बड़ोग, रीता वर्मा ने धर्मपुर, प्रताप खाची ने रनदु, कोषाध्यक्ष हेमचंद ने धरेच-गवेच, प्रवक्ता अश्वनी बक्शी ने चिखड़, मीडिया प्रभारी महेंद्र सूर्या ने कीट, कार्यालय सचिव ललिता ने रामबाजार, आईटी संयोजक व सहसंयोजक केसर ने मझार, रीता शर्मा ने सैंज, सोशल मीडिया संयोजक और सह संयोजक नरेश छलेईक ने बलग, सुदर्शन कंवर ने खलाशी और कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों में मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से संवाद किया और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें