फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा मंडल ननखड़ी की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

विज्ञापन
ननखड़ी में आयोजित भाजपा मंडल की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
. बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने और आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर की चर्चा
विज्ञापन

. प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल ननखड़ी की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी भी मौजूद रहे। बैठक में डॉ. सिकंदर कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रानू खूंद, बीडीसी देलठ सदस्य दौलत राम डोगरा, बीडीसी के पूर्व उपाध्यक्ष शेर सिंह खूंद, खमाडी पंचायत के पूर्व प्रधान शरद वर्मा, थाना ननखड़ी के पूर्व प्रधान राजेश कुमार, पिंकू खूंद और संतोष कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें