नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर में सोमवार को भाजपा ने 47वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल दलाश के अध्यक्ष विवेक वर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल 1980 को पार्टी की स्थापना की गई है। वर्ष 2014 से अभी तक देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। अध्यक्ष विवेक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता त्रस्त है। इस दौरान कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गंगा राम चंदेल, भाजपा मंडल आनी के पूर्व अध्यक्ष अमर ठाकुर, चमेलू देवी ठाकुर, दलीप ठाकुर, प्रदीप चौहान, योगेश वर्मा, गुरमेल सिंह, मोहन भारती, मंजू ठाकुर और सुगी राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।