फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का मनवा रही लोहा : सीमा मेहता

विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में संबो​धित करती वक्ता। स्रोत: भाजपा 
विज्ञापन
. भाजपा महिला मोर्चा ने चौपाल में आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)। भाजपा महिला मोर्चा ने चौपाल में महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक बलबीर वर्मा भी उपस्थित रहे। सीमा मेहता ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है, जहां महिलाओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित न की हो। महिलाएं जो कहती हैं, वो करके दिखाती हैं। महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सरकार ने कई कानून बनाए हैं, लेकिन आज भी समाज में महिलाओं के प्रति उत्पीड़न के मामले हर रोज सामने आते हैं। हर महिला को योजनाओं के बारे में जानकारी होना जरूरी है। महिलाओं को अपने खिलाफ हो रहे अन्याय पर चुप नहीं रहना चाहिए, बल्कि लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा होना बेहद जरूरी है, लेकिन उससे अधिक जरूरी है कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में पूर्ण रूप से जानकारी हो। यदि अधिकारों के बारे में ज्ञान ही नहीं होगा, तो अपने हक के लिए आवाज ही नहीं उठा पाएंगी। महिलाओं के अधिकारों को सुरक्षित करने वाले कानूनों के बारे में भली-भांति ज्ञान होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुरुषों को महिलाओं के प्रति अपना दृष्टिकोण बदलना होगा। महिला और पुरुष एक समान हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक समान अवसर और एक समान जिम्मेवारी दी जानी चाहिए। इस अवसर पर दीपक चंदेल, संत राम गाजटा, पूनम डमाल, प्रेमलता बैस्टा, नीलम मधाइक भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें