फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने का भाजपा किन्नौर ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने का भाजपा किन्नौर ने किया विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ( किन्नौर)। पूर्व मुख्यमंत्री एंव प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने पर किन्नौर भाजपा कड़ा विरोध करती है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत नेगी, महामंत्री चंद्र पॉल नेगी,कल्पा भाजपा अध्यक्ष कंवर नेंगी और भूपेंद्र नेगी ने रिकांगपिओ में संयुक्त प्रेस वार्ता में कही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामी को छिपाने के लिए इस तरह की हरकतें कर रही है। आपदा की इस घड़ी में जयराम ठाकुर आपदा क्षेत्र में मदद करने के लिए काम कर रहे है ऐसे में उन के विरुद्ध लांछन लगा रहे जिस का भाजपा विरोध करती है। प्रदेश आपदा में हुए नुकसान हुए लोगों के साथ है। कांग्रेस कि ओर से जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने से यह साबित है कि जयराम ठाकुर का कद कितना ऊंचा है। आने वाले समय मे जब भी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह किन्नौर प्रवास पर होंगे उन का स्वागत भाजपा पुतला फूंक कर ही करेंगे। रिकांगपिओ में सामान खरीदने और अन्य काम के लिए थोड़ी देर भी वाहन खड़ी करने पर पुलिस चालान के लिए पहुंचती है मगर रिकांगपिओ के मुख्य चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला फूंकने पर किन्नौर पुलिस नदारद रही। उन्होने कहा कि पिछले ढाई साल के शासन में प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पड़ी है। पूर्व भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिए योजनाओं पर ही काम चल रहा है। जिला किन्नौर में शिक्षा,स्वास्थ्य संस्थानों सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों के पद खाली है,कई अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें