फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा में भाजपा कर रही राजनीति : युवा कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। युवा कांग्रेस ने कहा कि आपदा में भाजपा राजनीति कर रही है। जुब्बल-कोटखाई में भाजपा नेता वर्ष 2010 के समय को भूल चुके हैं, जब चौथे दिन लोगों की बरात घर पहुंची थी। युवा कांग्रेस जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष दीपक काल्टा, युवा कांग्रेस कोटखाई के अध्यक्ष अतुल चौहान, युवा कांग्रेस जुब्बल के अध्यक्ष विक्रांत सिथटा, युवा कांग्रेस के महासचिव अमन चौहान, नगर पंचायत जुब्बल के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तुषार गुप्ता ने कहा कि चेतन बरागटा राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं। पूरा विधानसभा क्षेत्र त्रासदी से जूझ रहा है। जब विभाग की ओर से सड़कों को खोला जा रहा था, तब भाजपा नेता मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाकर झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे थे। वर्ष 2010 में भाजपा शासनकाल के दौरान क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति के चलते बोरियों तो छोड़िए बागवानों की सेब की पेटियां भी घरों में ही सड़ गई थीं। वर्ष 2018 में एनएच पट्टीढांक के पास दो सप्ताह तक बंद रहा था। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के आदेश पर सड़कों को युद्धस्तर पर बहाल किया गया। जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में 80 सेब खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। बागवानों को उनके सेब का एमआईएस के तहत एक-एक पैसा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें