फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दलाश में भाजपा ने पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ

विज्ञापन
दलाश भाजपा कार्यालय का विधिवत उद्घाटन करते विधायक लोकेंद्र कुमार। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
संगठन की जड़ों को और अधिक सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा कार्यालय : लोकेंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश भाजपा मंडल काे नए कार्यालय की सौगात मिली है। बुधवार को दलाश में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का उद्घाटन आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने किया। विधायक ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दलाश में भाजपा की जड़ों को और अधिक सुदृढ़ करने में यह कार्यालय मील का पत्थर साबित होगा। यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन और संगठनात्मक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बनेगा। इससे सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी। इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री अमर ठाकुर, दलाश भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक वर्मा सहित दलाश भाजपा मंडल के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें