रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में पंचायतीराज चुनावों को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। जिले की 10 जिला परिषद सीटों से भाजपा ने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने जिला परिषद वार्ड पूह से जंबल दोरजे, मूरंग से दीपिका राठौर, रिब्बा से धन बाला, खवांगी से इंद्र सेन, सांगला से वंदना कुमारी, सापनी से नरेंद्र सिंह, कल्पा से हकीम चंद, चगांव से लक्ष्मी देवी, सुंगरा से नीलायुम और जिला परिषद वार्ड तरांडा से योगराज नेगी पर दाव खेला है। अब ये सभी प्रत्याशी 7 मई से अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।